कुंवरपुर बांध में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

By
Advertisement
Advertisement

लखनपुर: कुंवरपुर बांध में मछली पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद बरवा (45 वर्ष), निवासी कटिंदा गोरेया घुटरापारा, थाना लखनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह जाल डालने गए थे, वापस नहीं लौटे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद बरवा प्रतिदिन की तरह भोर में सुबह 4 बजे कुंवरपुर बांध में मछली पकड़ने के लिए जाल डालने गए थे। लेकिन जब वह सुबह 8 बजे तक घर नहीं लौटे, तो उनके बेटे चंद्र बरवा और सोनू बरवा उन्हें देखने बांध पहुंचे।

बांध के किनारे मिला ट्यूब, पानी में मिला शव

बांध किनारे टायर का ट्यूब पड़ा देख संदेह होने पर परिजनों ने जाल को बाहर निकाला। इस दौरान आनंद बरवा का पैर जाल में फंसा मिला और उनका शव पानी में डूबा हुआ था। उन्हें बाहर निकालकर घर लाया गया और उपचार का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना किशन बरवा ने लखनपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मछली पकड़ने के दौरान जाल में पैर फंसने से आनंद बरवा की डूबकर मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *