नाबालिग कों बहला फुसलाकार भगा ले जाकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

3 Min Read

थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित कायवाही करते हुए पीड़िता कों किया गया बरामद

नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थिया दिनांक 28/12/24 कों थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 22/12/24 कों प्रार्थी की नाबालिग लड़की अपने सहेलियों के साथ उदयपुर बाजार गयी थी, जो वापस नही आई हैं,

पता तलाश करने पर जानकारी मिला कि ग्राम जजगी का जलेश्वर नाबालिग लड़की कों भगकर अपने साथ रखा हैं, परिजनों द्वारा नाबालिग कों लेने ग्राम जजगी जलेश्वर के घर गये थे, जो आरोपी नाबालिग कों छुपा कर रख लिया हैं, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना उदयपुर मे अपराध क्रमांक 265/24 धारा 137 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी जलेश्वर के कब्जे से नाबालिग बालिका कों बरामद कर मामले मे अग्रिम कार्यवाही करते हुए महिला अधिकारी द्वारा नाबालिग से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी जलेश्वर पीड़िता कों शादी करने का प्रलोभन देकर घर ले गया और पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं,

पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम जलेश्वर उम्र 20 वर्ष साकिन जजगी थाना लखनपुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता कों बहला फुसला कर शादी करने का प्रलोभन देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे 64(2)(ड) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर,प्रधान आरक्षक देवनारायण सिंह, आरक्षक देवेंद्र सिंह, विजय पैकरा सक्रिय रहे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *