नाबालिग कों बहला फुसलाकार भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे डेढ़ वर्ष से फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार

3 Min Read
Advertisement

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी द्वारा दिनांक 17/12/22 कों प्रार्थिया थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया के नजदीकी रिश्तेदार की लड़की प्रार्थिया के घर में ही रहकर निवास करती थी, कि घटना दिनांक 10/12/22 कों उक्त नाबालिग लड़की प्रार्थिया कों अपने घर जाने की बात बोलकर घर से निकली थी, देर शाम तक नाबालिग के घर नही पहुंचने पर आस पास रिश्तेदारो में पता तलाश किया गया जो खोजने से नही मिल रही हैं, प्रार्थिया द्वारा शंका व्यक्ति किया गया की प्रार्थी की नाबालिग बहन कों कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 1062/22 धारा 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका कों श्रीगढ़ अम्बिकापुर से दिनांक 04/05/23 कों बरामद कर पूछताछ किया गया जो पिड़िता बताई कि नवागढ़ अम्बिकापुर निवासी सुहेल खान उर्फ़ अंसारी उर्फ़ चिकू पिड़िता कों बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, मामले का आरोपी घटना दिनांक के पश्चात से लगातार फरार चल रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी सुहेल खान उर्फ़ अंसारी उर्फ़ चिकू की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना *सुहेल खान उर्फ़ अंसारी उर्फ़ चिकू उम्र 18 वर्ष साकिन नवागढ़ थाना अम्बिकापुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे 366, 376 (2)(एन) भा.द.वि.एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, सदरक लकड़ा, आरक्षक विवेक राय, चित्रसेन प्रधान, विकाश, प्रदीप सिंह, सैनिक संतोष पाठक शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *