राजू सोनी के निवास पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का भव्य स्वागत

By
Advertisement
Advertisement

राजपुर। छत्तीसगढ़ के महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन महामंत्री व लघु वनोपज संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष राजू सोनी के निवास पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों, पुष्प गुच्छ, पाव पखार, तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया।

छत्तीसगढ़ के महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिले के प्रभारी 15 अगस्त को बलरामपुर जिला मुख्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर वापस लौटने के दौरान राजू सोनी के निवास पर स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी, गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *