थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

1 Min Read


:- आरोपी द्वारा पीड़िता कों शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना।

:- महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पीड़िता दिनांक 09/09/25 को थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि नावापारा थाना दरिमा निवासी खिलेश्वर सिंह पीड़िता कों शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 133/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम खिलेश्वर सिंह आत्मज झंडू सिंह उम्र 22 वर्ष साकिन भालू कछार नावापारा थाना दरिमा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक भरत लाल साहू, आरक्षक मनोहर कुमार, जितेंद्र लकड़ा सक्रिय रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *