जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान जारी, गत एक सप्ताह में तीन गुम बच्चों को ढूंढ, पुलिस ने लाई उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान

By
Advertisement
Advertisement

थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक बालिका, थाना जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक बच्चे व थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक गुमनाबालिक बच्ची को ढूंढ, सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत मामले में युवती के परिजन ने SSP से मिल, अपनी बच्ची को ढूंढने,की थी फरियाद

SSP ने मामले की गंभीरता को देख थाना प्रभारी बगीचा को दिए थे, युवती को ढूंढने के निर्देश

पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से जिला कोरबा से युवती को ढूंढ निकाला पुलिस ने

थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत, बस स्टैंड से गुम एक डेढ़ साल के बच्चे को ढूंढ सकुशल किया गया परिजनों के सुपुर्द

थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक गुम नाबालिक बालिका को भी उड़िसा से दस्तयाब कर लाया गया है वापस

मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी लिया गया है, हिरासत में, भेजा गया बाल संप्रेषण गृह

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान लगातार जारी है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान जारी दिनांक से अबतक 150 बच्चों को ढूंढ, उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफलता मिली है।

थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी जो कि गुम लड़की का पिता है, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के समक्ष प्रस्तुत होकर, बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी दिनांक 12.05.25 को घर वालो को बिना बताए कहीं चली गई है,

आस पास रिश्तेदारों में पता साजी किए कहीं पता नहीं चला रहा है, उन्हें संदेह है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है, व किसी भी तरह से उसकी बेटी को वापस लाने हेतु निवेदन किया गया था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए , थाना प्रभारी बगीचा को यथाशीघ्र गुम युवती को ढूंढने निर्देशित किया।

जिस पर थाना बगीचा में गुम इंसान 22/25 दर्ज कर गुम लड़की की पातासाजी में लिया गया। पतासाजी के दौरान परिजनों के सहयोग, मुखबिर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस को पता चला कि उक्त युवती, कोरबा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में एक युवक के साथ है, जिस पर बगीचा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, दिनांक 14.05.25 को,कोरबा पुलिस के सहयोग से कोरबा जिले क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम से युवती को सकुशल दस्तयाब कर वापस लाया गया व परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

इसी प्रकार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.05.25 को जशपुर के बस स्टैंड से एक डेढ़ साल के बच्चे को एक व्यक्ति के द्वारा पेप्सी पिलाने के बहाने, ले जाया गया था, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित करते हुए, थाने में गुम इंसान दर्ज कर व बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, 12 घंटे के भीतर, गुम बालक को ढूंढ परिजनों के सुपुर्द किया गया था।

थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र के एक ग्राम के प्रार्थी ने दिनांक 16.05.25 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी को, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) का रहने वाला नाबालिक बालक, बहला फुसलाकर कर ले गया है, प्रार्थी के द्वारा जब अपनी नाबालिक बेटी को लेने,उक्त नाबालिक बालक के घर, उड़ीसा गया, तो उनके परिजनों के द्वारा उसकी नाबालिक बेटी को वापस करने से मना करते हुए, उसी गंदी गालियां देकर मारने पीटने की धमकी दी गई,।

रिपोर्ट पर थाना तुमला में गुम इंसान व बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। तथा उड़िसा राज्य जाकर आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर, उसके कब्जे से नाबालिक बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

पुलिस के द्वारा आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गत एक सप्ताह के भीतर तीन बच्चों को ढूंढ सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया है,ऑपरेशन मुस्कान जारी रहेगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *