मेंस यूनियन ने की चक्रधरपुर टिकट निरीक्षक के चारो लॉबी में एसी लगाने की मांग,

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। मेंस यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को चक्रधरपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी से मिलकर रनिंग कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा किया।

मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एम के सिंह, एस एन शिव ,ए आर राय ,आर के तिवारी, शेखर कुमार ,आर के दुबे सहित अन्य सदस्यों के साथ मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी से मुलाकात कर चक्रधरपुर मंडल के टिकट निरीक्षको के चारों लॉबी में बढ़ती तापमान तथा भीषण गर्मी को महसूस करते हुए चारों लॉबी में एसी लगाने की मांग की है।

साथ ही वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को जल्द से जल्द एच आर ए देने , संबलपुर में विधिवत टिकट निरीक्षक के लिए रेस्ट रूम की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने इस विषय को गंभीरता लेते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे प्रशासन कर्मचारियों के हित के लिए आवश्यक कदम उठाने के आश्वासन दिया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *