चक्रधरपुर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी दमयंती नाग ,

2 Min Read
Advertisement

अपने स्वर्गीय पति के अंचल के लोगों के लिए देखे सपनों को साकार करने के लिए लड़ेगी चक्रधरपुर विधान सभा का चुनाव 

चक्रधरपुर। झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल एवं समाजसेवी चुनाव लड़ने की तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। जिसमें भाजपा नेत्री दमयंती नाग भी पूरी जोर शोर के साथ चुनाव लड़ने को तत्पर है। वह गांव गांव में जनसंपर्क अभियान चला रही है। उनका कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर  इस बार विधानसभा चुनाव अवश्य लड़ेगी ।

चाहे कोई पार्टी मुझे टिकट दे या ना दे, मैं चुनाव जरूर लडूंगी। उन्होंने कहा लोगों का जन समर्थन मुझे मिल रहा है ।और गांव-गांव में सभी जगह ग्रामीणों की मांग है।  चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास एवं लोकहित के लिए विधानसभा चुनाव लड़े।मैं जनता की मांग को सम्मान करता हूं जिस कारण में विधानसभा चुनाव जरूर लडूंगी। गौरतलब है दमयंती नाग भाजपा के एक कद्दावर महिला नेता के तौर पर जानी जाती है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से वह बहुत पहले से जुड़ी हुई है। अंचल में एक समाज सेवी के तौर पर वह गांव के गरीब आदिवासी मूलवासियों के हित में काम करती रही है। उनके स्वर्गीय पति भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर कई स्कूल और गरीब कल्याण का काम कर चुके है। दमयंती का आदिवासी,पिछड़ी और सामान्य वर्ग के लोगों में भी अच्छी खासी प्रभाव है।

काफी कम समय में ही उन्होंने अपने पति के द्वारा अंचल के लोगों के लिए देखे गए सपनों को साकार करने के लिए वह यह चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। वर्तमान दमयंती पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की उपाध्यक्ष है। इसके अलावा वनवासी कल्याण संघ इत्यादि संस्थाओं से जुड़कर समाज के हित के लिए काम कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *