भाजयुमो ने शहर में बढ़ते डेंगू प्रभाव को देख नगरनिगम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा जनहानि बर्दाश्त नहीं

By
Advertisement
Advertisement

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रायगढ़ शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं जो शहरवासियों के लिए अत्यंत चिंताजनक व दयनीय हैं। वर्तमान में यह प्रारंभिक स्थिती में हैं,बावजूद इसके जल्द से जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो शहर में बड़ी जनहानि हो सकती हैं। विशेषकर वार्ड नंबर 12 एवं 17 से ही डेंगू अपने विकराल स्वरूप में शहर में फैलता है,और यह दोनों वार्ड ही डेंगू के केंद्र बने हुए है इसका प्रमुख कारण है इन दोनो वार्डो की नालियां ढकी हुई है जिसे वहां पानी रुका हुआ रहता है,

एक लंबे अंतराल से शहर में नालियों की सफाई ना होना डेंगू का प्रमुख कारण है पिछले वर्षों में इन्ही दोनो वार्डो में जनहानियां हुई है,एवं प्रतिवर्ष शहर इन्ही वार्डो से अत्यधिक प्रभावित होता हैं,शहर में स्थिति यह भी रहती है कि डेंगू मरीजों को अस्पतालों में जगह और सुविधाएं नहीं मिल पाती, पिछले कुछ वर्षों से नगर निगम प्रशासन और शहर सरकार दोनों ही अपनी जिम्मेदारियां से वंचित रहते हैं ऐसे में शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जाती है, इसलिए नगर निगम प्रशासन से निवेदन है की 10 दिन के भीतर शहरवासियों के हित हेतु ठोस से ठोस कदम उठाए जाए अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा आंदोलन हेतु बाध्य होगी और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन रायगढ़ की होगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *