चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल पहुंचा इमरजेंसी मेडिकल बॉक्स ,                    

2 Min Read

शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल में सात रेलवे स्टेशनों में डेमोंस्ट्रेशन के बाद यात्रियों के किया जाएगा समर्पित

चक्रधरपुर । रेल मंडल के सात महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में यात्रियों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी मेडिकल बॉक्स चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल पहुंच चुका है। जल्द ही इसे मंडल के चयनित रेलवे स्टेशनों में लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आज चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ सुब्रत कुमार मिश्र के द्वारा बॉक्स की जांच किया गया।  ट्रॉलीनुमा लाल रंग के इमरजेंसी मेडिकल बॉक्स में आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा की सारी सुविधा उपलब्ध होंगा।       

  इमरजेंसी मेडिकल बॉक्स में उपलब्ध होंगे आपातकालीन दवाईयां समेत 88 आइटम  दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न रेल मंडलों के 40 रेलवे स्टेशनों सहित चक्रधरपुर रेल मंडल के सात रेलवे स्टेशनों बड़बिल, चाईबासा, चक्रधरपुर, टाटानगर, राउरकेला , झारसुगुड़ा और बादामपहाड़ में लगने वाले इमरजेंसी मेडिकल बॉक्स में कई महत्वपूर्व दवाइयों के रोलर बैंडेज, ट्रांजुलर बैंडेज, एंटीसेप्टिक क्रीम , डिक्लॉर्निन एचसीएल , पिन, पैरासिटामॉल सहित 88 आइटम उपलब्ध होंगे जिससे ट्रेनों या रेलवे स्टेशनों में किसी यात्री को किसी भी प्रकार का चिकित्सा सेवा आवश्यकता होने पर उसे तत्काल मुहैया कराया जाएगा।                    

मान्यवर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा ट्रेनों में सफर के दौरान इमरजेंसी मेडिकल की सुविधा सुनिश्चित कराने की एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान टिप्पणी के बाद आल इंडिया इंस्ट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) न्यू दिल्ली के एक चिकित्सा विशेषज्ञ के टीम जिसके चेयरपर्सन डॉ प्रवीण अग्रवाल, प्रोफेसर एंड हेड ऑफ द डिपार्टमेंट इमरजेंसी मेडिसिन एवं सात सदस्यीय टीम के द्वारा इसकी समीक्षा करने  में बाद स्टेशनों में इमरजेंसी मेडिकल बॉक्स की उपलब्धता की योजना को अमलीजामा पहनाया गया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *