चक्रधरपुर रेल मंडल में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, रेलवे सुरक्षा बल में 151 महिला कर्मी तैनात

By
Advertisement
Advertisement

कार्मिक विभाग और एसएंडटी विभाग में भी महिलाओं की अहम भूमिका

चक्रधरपुर। भारतीय रेलवे में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सरकार महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है। पिछले पांच वर्षों में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या 39.1% तक बढ़ी है। हालांकि, 2023-24 में यह भागीदारी घटकर 33.9% रह गई थी, लेकिन इस वर्ष इसमें फिर से 36.5% की वृद्धि दर्ज की गई है।

चक्रधरपुर रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कुल 151 महिला कर्मी तैनात हैं, जिनमें 9 सब-इंस्पेक्टर (SI), 1 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), 8 हेड कांस्टेबल और 133 कांस्टेबल शामिल हैं।

इसके अलावा, कार्मिक विभाग में 35 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि डीआरएम कार्यालय में 3 महिला कर्मचारी, जिनमें 1 ओएस (ऑफिस सुपरिटेंडेंट) भी शामिल हैं। वहीं, एसएंडटी (सिग्नल एंड टेलीकॉम) विभाग में 10 महिला कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रही हैं।

महिलाएं अब केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रेलवे चालक, ट्रेन मैनेजर, टिकट निरीक्षक (TTE), टिकट कलेक्टर (TC), बुकिंग कार्यालय समेत अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं। यह महिलाओं की कार्यक्षमता और रेलवे में उनकी बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *