किराया बकाया: दो दुकानें सील, निगम प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Advertisement

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत संचालित दुकानों पर हुई सीलिंग

रायगढ़। नगर निगम प्रशासन ने किराया बकाया होने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत संचालित कोतरा रोड की दो दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई उन दुकानदारों के खिलाफ की गई, जिन्होंने बार-बार नोटिस मिलने के बावजूद लंबित किराया जमा नहीं किया था।

दुकान किराया न जमा करने पर हुई कार्रवाई
नगर निगम के मुताबिक, कोतरा रोड स्थित दुकान क्रमांक 9 के मालिक रेशम लाल नई पर ₹1,13,331 और दुकान क्रमांक 12 के मालिक संतराम साहू पर ₹1,27,208 का किराया बकाया था। निगम द्वारा पहले भी इन दुकानदारों को किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन भुगतान न होने पर गुरुवार को दोनों दुकानों को सील कर दिया गया।

इस कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक देवेश चंदेल, हरिकेश्वर लकड़ा, सहायक राजस्व निरीक्षक मकरध्वज मालाकार, ए.आर.आई. नगेंद्र सिंह ठाकुर, आशीर्वाद सिंह राज सहित निगम की टीम शामिल रही।

बड़े बकायादारों पर होगी और सख्ती
नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी व्यापारियों और संपत्ति धारकों से अपील की है कि वे समय पर टैक्स और किराया जमा करें, अन्यथा उनके खिलाफ सीलिंग और कुर्की जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।


सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर लगा जुर्माना

नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत गंदगी फैलाने और सड़क पर पानी बहाने वालों पर जुर्माना लगाया।

  • ढिमरापुर चौक स्थित श्याम प्रोविजन के संचालक संजय अग्रवाल पर ₹5,000 का जुर्माना
  • टीवी टावर रोड पर सपना चौबे पर ₹1,000 का जुर्माना

नगर निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *