गर्मियों के दिन में बेजुबान पक्षियों को पिलाए पानी: डिग्री चौहान अध्यक्ष अठगहवा परिक्षेत्र सरिया

2 Min Read
Advertisement

सारंगढ़। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी होने बेजुबान पशु पक्षी दाना पानी के लिए दर दर भटकने को मजबूर हो जाते है। कई बेजुबान जानवर पानी की प्यास में उनकी जान भी चली जाती है। बरमकेला और सारंगढ़ रास्ते के मध्य गोमर्डा अभ्यारण जंगलों में इन दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा पुराने तेल के डिब्बों को जलपात्र बनाकर जंगल के अगल बगल सड़क किनारे पंछियों को पानी पिलाने पेड़ो पर लटका कर पानी पिलाया जाता है। ऐसा

आज इसी रास्ते डिग्री लाल चौहान और उनके परिवार इसी रास्ते सारंगढ़ जा रहे थे तभी डिग्री लाल चौहान और उनकी धर्मपत्नी शुशीला चौहान तथा उनका साला पत्रकार सुधीर चौहान के परिवार सहित सभी ने पेड़ो पे टांगे जलपात्र डिब्बों पर पंक्षियो को पानी पिलाने पानी डाला गया।

चौहान परिवार द्वारा कई वर्षो से गर्मियों के दिनों में जब भी इस रस्ते से गुजरते है वे पंक्षियो के लिए पानी लेकर पंक्षियों को पानी पिलाने का पुनीत कार्य करते आ रहे हैं। डिग्री लाल चौहान जी और उनकी धर्मपत्नी घर में भी पंक्षीयो के लिए दाना और पानी का व्यवस्था करते आ रहे है।

चौहान समाज के सक्रिय कार्यकर्ता और अठगहवा अध्यक्ष सरिया परिक्षेत्र डिग्रीलाल ने कहा की जब भी इस रास्ते से गुजरे तो बेजुबान जानवरो के लिए पानी लेकर जरूर जाए और जलापात्र में पानी जरूर डाले।

चौहान जी ने अपील किया है की हमारा थोड़ा सा प्रयास घर व जंगल के आस पास उड़ने वाले पंक्षियों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी बचा सकता है। सभी लोगो से अपील है कि जहाँ भी बेजुबान जानवरो को पानी पिलाने का मौका मिला तो पशु पंक्षियों को पानी जरूर पिलाये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *