विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया दो सड़कों का भूमि पूजन,

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के ईटोर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र से 1400 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने पूजा अर्चना कर किया। इससे पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया।

जिसके बाद नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क का निर्माण डीएमएफटी मद से एनआरईपी विभाग द्वारा कराया जाएगा। जिसकी कुल लागत 14 लाख 34 हजार रुपये हैं। वहीं एनएच 75 ई आसनतलिया से दलकी भाया सुकुरुडीह तक 5.6 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ।

जहां पुजारी श्रीवंत षाड़ंगी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया। सड़क का निर्माण आरईओ विभाग से किया जाएगा। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि आसनतलिया से दलकी भाया सुकुरुडीह सड़क काफी जर्जर हो गया हैं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाईयां होती हैं। विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से योजना की स्वीकृति दिलाई गई हैं।

अब सड़क बनने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, मुखिया सोमनाथ कोया, उप प्रमुख विनय प्रधान, मुखिया कैरी बोदरा, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, विदेश्वर गागराई, प्रदीप महतो, टिंकु प्रधान, प्राण चांपिया, निराकर केराई, लोचन महाली, सिरका बोदरा, दया मंडल, बोदरा सुम्बरुई समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *