कोरबा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोरबा दौरा आज, देंगे 223 करोड़ की सौगात

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज थोड़ी ही देर में कोरबा पहुंचने वाले हैं। जिलेवासियों के लिए यह दिन ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि मुख्यमंत्री यहां कुल 223 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित 66 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल कोरबा के बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को नई दिशा भी देगा। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और स्थानीय नागरिकों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *