Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
राउरकेला : एक बार फिर राउरकेला शहर अपराध के गढ़ की छवि को पुख्ता करता नजर आ रहा है। शहर के सेक्टर-17 स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सेक्टर-15 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना ने एक बार फिर राउरकेला पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर पुलिस का दावा है कि वह गश्त और खुफिया तंत्र के बलबूते अपराधियों की योजना को नाकाम कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यस्त रिंग रोड के किनारे हुई इस जघन्य वारदात से पुलिस की मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


