केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक में पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

2 Min Read
Advertisement

विधायक सुखराम उरांव ने कहा इस वर्ष भी भव्य और सौहार्द पूर्ण रूप से मनाया जायगा दुर्गा पूजा

चक्रधरपुर। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक का आयोजन रविवार की शाम होटल सेंट्रल पार्क में किया गया। जिसमे श्री श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं महानुभावों को पुष्प माला पहनाकर समानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष माननीय विधायक श्री सुखराम उरांव ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा, जबसे केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति बनी है तभी से ही हम सभी मिल जुलकर सौहार्द पूर्ण माहौल में पूजा का आयोजित करते रहे है।

जिसमे सभी का सहयोग रहता है। पिछले कोरोना काल के दौरान पूजा का आयोजन भाव्य रूप से नहीं हो पाया। मगर इस वर्ष पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की, पूजा की विधि व्यवस्था हम सभी मिल जुलकर करेंगे। जहां तक संभव हो समस्याओं का निदान नगर परिषद कर देती है।

जिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो सके उन सभी समस्याओं का निदान हम सभी मिल जुलकर करेंगे। वहीं उन्होंने सभी पूजा पंडालों को संदेश देते हुए कहा की, विवादित विषय को हम सभी मिलजुलकर समाधान करेंगे। साथ ही हम सभी को इस बात पर विशेष ध्यान देना है की, विषर्जन जुलिस में डीजे बॉक्स की चौड़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष गोनू जयसवाल के द्वारा दिया गया।

इस मौके पर सह संरक्षक अंबू राय चौधरी, प्रताप बर्मन, राजू प्रसाद कसेरा, शिवपुजन सिंह, पवन केजरीवाल, शेष नारायण लाल, संजय पासवान, दिलीप महतो, निक्कू सिंह, अनूप दुबे, विनय बर्मन, कुमार विवेक, दिनेश जेना, राजेश गुप्ता, अरूण साव, संभू साव, पवन साव, गोपाल सोनी, परमेंद्र चौहान, कबीर पाण्डेय, अर्जित वर्मा, धीरज साव, वेद प्रकाश, भावेश विश्वास, हेमंत पोद्दार, प्रकाश जायसवाल, दीपू जायसवाल के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *