नशीले इंजेक्शन के डीलर मनीष कुमार चौबे गिरफ्तार, 200 इंजेक्शन जब्त

By
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर। संभागीय उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम को कल शाम नशीली इंजेक्शन के डीलर को पकड़ने में बडी सफलता हाथ लगी,13 अगस्त 2025 को शाम में गस्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला सरगुजा के सरगांवा सकालो क्षेत्र का मेन इंजेक्शन डीलर मनीष कुमार चौबे उर्फ मंदा लाल काले रंग की मोटरसाइकिल से सांई बाबा स्कूल के पास किसी को इंजेक्शन सप्लाई के लिए आने वाला है तत्काल उड़न दस्ता टीम ने सांई बाबा स्कूल पास घेराबंदी कर मनीष चौबे उर्फ मंदा को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा।

उसके मोटरसाइकिल में टंगे झोले  की तलाशी लेने पर उसमें 100 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 100 नग AVIL INJECTION  बरामद हुआ। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर आज विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई,, साथ में सरगुजा जिले के आबकारी उप निरीक्षक आकाश साहू भी उपस्थित रहे।

नशीले इंजेक्शन पर उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्यवाही से नशे के सौदागरों मे हड़कंप मचा हुआ है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले के नशीली इंजेक्शन के मुख्य सप्लायर देवेंद्र सिंह को जेल डालने के बाद तीन मुख्य सप्लायर और बचे हुए थे जिनमें से कल शाम को एक मुख्य सप्लायर मनीष कुमार चौबे उर्फ मंदा को भी गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी.. अब दो और सप्लायर बचे हुए, उन दोनों सप्लायर को जल्द ही जेल दाखिल कर किया जाएगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *