कृषक उन्नति योजना से किसानों को मेहनत का मिल रहा पूरा सम्मान

By
Advertisement
Advertisement

मिली राशि से कृषक कृष्णा यादव ने खरीदा ट्रैक्टर

उत्पादन में वृद्धि होने से कृषकों का बढ़ा आत्मविश्वास

किसानो को समृद्ध बनाने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही योजना

बलरामपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की महत्वपूर्ण कृषक उन्नति योजना से किसानों को मेहनत का पूरा सम्मान मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदकर खेती-किसानी को बढ़ाया है। कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली अंतर की आदान राशि ने कृषकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दिया है। किसान अब पूरे आत्मविश्वास और सरकार के फैसले से स्वयं को पहले से अधिक सक्षम महसूस कर रहे हैं।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम हरगंवा निवासी किसान श्री कृष्णा यादव ने बताया कि कृषक उन्नति योजना से वह उन्नति की ओर अग्रसर हुआ है। यह योजना उनके आर्थिक उन्नति का द्वार खोल दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पास लगभग 10 हेक्टेयर खेत है। पिछले वर्ष 04 लाख 12 हजार रुपए की धान बेचा और मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान राशि के रूप 02 लाख 38 हजार से अधिक रुपए प्राप्त हुई।

श्री कृष्णा यादव ने बताया कि प्राप्त राशि से ट्रैक्टर खरीदा एवं अपनी कुछ भूमि का सुधार किया। भूमि सुधार करने से फसल के उत्पादन में आशातीत वृद्धि हुई जिसके कारण इस वर्ष और अधिक धान बेचेंगे। श्री कृष्णा यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की कृषक उन्नति योजना की प्रशंसा करते हुए कहते है कि यह योजना किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है। कृषक उन्नति योजना से लगातार उत्पादन में वृद्धि होने के कारण कृषकों का आत्मविश्वास बढ़ा है और किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रहा है।

कृष्णा यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहते है कि किसानों के हित में फैसला लेने वाले हमारे मुख्यमंत्री के रहते हम निश्चिंत होकर खेती किसानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में राज्य के किसानों के लिए कई हितग्राहीमूलक योजनाएं संचालित हैं जिनमें से कृषक उन्नति योजना महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। कृषि प्रधान राज्य होने के कारण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय, किसानों के हित के लिए बेहतर सुविधा देने तत्पर है। उन्होंने सरकार गठन के पश्चात कई निर्णय लिए जिनसे किसानो को लाभ मिला है। जिसके परिणामस्वरूप किसानों का खेती करने के प्रति रूझान बढ़ा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *