नाबालिग कों बहला फुसलाकार भगा ले जाकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कायवाही करते हुए पीड़िता कों किया गया बरामद

नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी दिनांक 09/12/24 कों थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम बैमा चौकी चौकी बचरापोड़ी जिला कोरिया निवासी राधेश्याम तिवारी घटना दिनांक 20/11/24 के भोर मे प्रार्थी की नाबालिग लड़की को प्रार्थी के घर से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना उदयपुर मे अपराध क्रमांक 251/24 धारा 137 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका कों बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, नाबालिग बालिका कों बरामद करने पश्चात महिला अधिकारी द्वारा नाबालिग से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी राधेश्याम तिवारी पीड़िता कों शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ग्राम बैमा ले जाकर कई बार जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं,

पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *राधेश्याम तिवारी, उम्र 32 वर्ष, साकिन बैमा, चौकी-बचरापोड़ी थाना-बैकुंठपुर जिला कोरिया* का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर अपने झांसे मे लेकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे धारा 64 (2)(ड) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, प्रधान आरक्षक सोमर साय, महिला आरक्षक सावित्री धुर्वे, आरक्षक रत्नेश वर्मा, रिंकू गुप्ता सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *