कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का माननीय प्रधानमंत्री जी को देश का दुश्मन कहना न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रहित के विरुद्ध है

By
Advertisement
Advertisement

देश साक्षी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भारतवासियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व मान-सम्मान अर्जित किया है। आर्थिक मोर्चे पर देश ने स्थिरता और प्रगति की नई ऊंचाइयां छुई हैं। मोदी जी के कुशल शासन में भारत की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान से पांचवें और अब चौथे स्थान पर पहुंची है। यह उपलब्धि 140 करोड़ भारतीयों की एकता और विश्वास का प्रतीक है।

खड़गे जी का यह बयान न केवल आधारहीन है, बल्कि राष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्हें अपने इस बयान के लिए देश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *