Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
देश साक्षी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भारतवासियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व मान-सम्मान अर्जित किया है। आर्थिक मोर्चे पर देश ने स्थिरता और प्रगति की नई ऊंचाइयां छुई हैं। मोदी जी के कुशल शासन में भारत की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान से पांचवें और अब चौथे स्थान पर पहुंची है। यह उपलब्धि 140 करोड़ भारतीयों की एकता और विश्वास का प्रतीक है।
खड़गे जी का यह बयान न केवल आधारहीन है, बल्कि राष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्हें अपने इस बयान के लिए देश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन


