कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ भुगतान ओडिशा  Oct 12, 2025  0  Add to Reading List

4 Min Read
Advertisement

सरकार द्वारा आम जनता को अपनी शिकायत सिधे सरकार तक पहुँचाने के लिए जनसूनानी पोर्टल की सूविधा दी गई है।
पर क्या जन सूनानी पोर्टल पर जनता द्वारा दर्ज कराई जाने वाली शिकायत पर न्याय होता है या फिर महज खाना पूर्ती के लिए  यह पोर्टल बनाया गया है।

इसका ताजा उदाहरण सुंदरगढ़ जिला में स्थित नुआगांव ब्लाक अंतर्गत आनेवाले बारीलेपटा पंचायत के पतरापाली गांव में देखने को मिला। जहाँ दो भाइयों उदय नाथ माहतो और प्रफुल्ल कुमार माहतो ने सरकारी योजना  के तहत गौ शाला का निर्माण करवाया था। पर वर्षों बीत जाने पर भी उन्हें सरकार द्वारा तय धनराशि प्रदान नहीं की गई।

तब दोनों भाईयों ने पिछले साल सन् 2024 के दिसम्बर महिने में जन सुनानी पोर्टल के माध्यम से जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई, जिसके प्रति उत्तर में प्रखंड़ बिकास अधिकारी द्वारा सन् 2025 के जनवरी माह को कलेक्टर के समक्ष यह जबाब दाखिल कर‌ दिया गया की समाधान कर दिया गया है, और दोनों याचकों को उनका पैसा दिया जाएगा, जिसमें उदय नाथ माहतो को दो दिनों में पैसे देने की बात कही गई थी। पर सन् 2025 अब गुजरने के कागार पर है पर अबतक दोनों भाइयों को उक्त धन राशी प्रदान नहीं की गई है।

क्या है पूरा मामला

पातरापाली गंझूटोला निवासी प्रफुल्ल कुमार माहतो को वर्ष 2020-2021 में सरकारी योजना के तहत आईटीडीए से पालतू पशुओं के लिए एक गौशाला का लाभ मिला था जिसके लिए सरकार की ओर से ₹1,30,000 की धनराशि स्वीकृत की गई थी। यह धनराशि लाभार्थी प्रफुल्ल कुमार माहतो को गौशाला निर्माण कार्य के अनुसार किश्तों में मिलने थे, परंतु प्रफुल्ल कुमार माहतो का कहना है कि उन्होने किसी तरह पैसे जुटाकर गौशाला का निर्माण तो करा दिया, पर सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशी उन्हें अबतक नहीं मिली है।

सरकार द्वारा इस गौशाला निर्माण के बाद केवल श्रमिकों को उनकी मजदूरी दी गई है,जो मजदूरों के बैक खाते में सीधे  हस्तांतरित किया गया है, जो ₹13,000 की धनराशी है, पर प्रफुल्ल कुमार माहतो को बाकी के रुपये जो उनके बैंक खाते में आने थे वह अबतक नहीं मिला।यह धन राशि एक लाख सतरह हजार रुपये बनते है। इस मामले को लेकर दिनांक 04-12-2024 ,दिन बुधवार को लाभार्थी श्री महतो ने जिलाधिकारी के समक्ष जन सुनानी पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत दर्ज करवाई थी।

इसी तरह उदयनाथ महतो ने भी कलेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।

पातरापाली गंझूटोला निवासी उदयनाथ माहतो को वर्ष 2020-2021 में सरकारी योजना से पालतू पशुओं के लिए एक गौशाला का लाभ मिला था जिसके लिए सरकार की ओर से ₹1,13,000 की धनराशि स्वीकृत की गई थी। यह धनराशि लाभार्थी उदयनाथ माहतो को गौशाला निर्माण कार्य के अनुसार किश्तों में मिलने थे, परंतु उदयनाथ माहतो का कहना है कि उन्होने किसी तरह पैसे जुटाकर गौशाला का निर्माण तो करा दिया, पर सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशी उन्हें अबतक नहीं मिली है।

सरकार द्वारा इस गौशाला निर्माण के बाद केवल श्रमिकों को उनकी मजदूरी दी गई है,जो मजदूरों के बैक खाते में सीधे  हस्तांतरित किया गया है, जो ₹12,000 से ₹13,000 तक की धनराशी है, पर उदयनाथ माहतो को बाकी के रुपये जो उनके बैंक खाते में आने थे वह अबतक नहीं मिला जो एक लाख रुपये बनते है। इस भ्रष्टाचार को लेकर आज उदयनाथ ने जिलाधिकारी के समक्ष जन सुनानी पोर्टल के माध्यम से दिनांक 02.12.2024 को एक शिकायत दर्ज करवाई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *