एनजीओ मे नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर ठगी करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, मामले मे 02 आरोपी किये गये गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना मणिपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

आरोपियों द्वारा प्रार्थी कों ब्लॉक प्रभारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर झांसे मे लेकर 1.5 लाख रुपये की कारित की गई थी ठगी

आरोपियों द्वारा अन्य कई लोगो से भी नौकरी लगाने के नाम पर कारित की गई थीं ठगी, आरोपियों के खातों कों पुलिस टीम द्वारा किया गया फ्रीज

आरोपियों के कब्जे से 10000/- रुपये नगद एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाइल किया गया जप्त

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी बजरु टोप्पो साकिन ठाकुरपुर थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 18/01/25 कों थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी का जानपहचान जनवरी 2024 मे डिगंबर राम भगत उर्फ़ अम्बर एवं बसील खलखो से हुआ था, जानपहचान के बाद आरोपियों द्वारा प्रार्थी कों बताया गया कि 1.5 लाख रुपये जमा करने पर ब्लॉक प्रभारी के पद पर नियुक्ति करवा देंगे,

जिससे प्रति माह 70 हजार रुपये से 01 लाख रुपये कमा पाओगे, प्रार्थी बजरु टोप्पो आरोपियों के बहकावे मे आकर जुन 2024 मे 01 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों कों दे दिया हैं, प्रार्थी रकम देने के बाद आरोपियों कों नौकरी के लिए बोला जिस पर आरोपीगण लगातार टाल मटोल करते आ रहे हैं,

जब प्रार्थी द्वारा उपरोक्त आरोपियों के दर्रीपारा ऑफिस आकर पता किया तो पता चला कि आरोपीगण अन्य कई लोगो से भी नौकरी लगाने के नाम पर रकम लिए हैं और किसी का भी नौकरी नही लगाया गया हैं, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मणिपुर मे अपराध क्रमांक 25/25 धारा 420,34 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) डिगंबर भगत आत्मज रामवतार भगत उम्र 40 वर्ष साकिन मानिकप्रकाशपुर भण्डारपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर (02) बसील खलखो आत्मज स्टेफन खलखो उम्र 35 वर्ष साकिन महुआपारा चर्च के पास थाना गांधीनगर का होना बताया,

आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रार्थी से एनजीओ मे ब्लॉक प्रभारी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर कुल 1.5 लाख रुपये की ठगी कारित करना स्वीकार किया गया,साथ ही आरोपियों द्वारा अन्य लोगो से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से कुल 10000/- रुपये नगद रकम एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाइल बरामद किया गया हैं,

आरोपियों द्वारा ठगी किये गये शेष रकम कों खाते मे जमा करना बताया गया हैं, आरोपियों के खातों कों पुलिस टीम द्वारा फ्रीज कराया गया हैं, जिसमे जप्त रकम कों माननीय न्यायालय के आदेश पश्चात रकम आवेदक कों वापस दिलाया जाना हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौकीलाल राज ,सहायक उप निरीक्षक धीरज गुप्ता, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, मदन गोपाल परिहार आरक्षक उमाशंकर साहू, अनिल सिंह एवं साइबर सेल से आरक्षक जितेश साहू, रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *