जनपद अध्यक्ष के पति पर ग्रामीणों ने राशन नहीं देने व गाली देने का आरोप लगाते हुए थाने में की शिकायत

By
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों का आरोप है कि महिला जनपद अध्यक्ष अपने घर पर ही राशन दुकान संचालित करती हैं

सूरजपुर जिले के ग्राम धरमपुर गांव के ग्रामीणों ने शासकीय राशन दुकान संचालक व जनपद अध्यक्ष भैयाथान शिवलोचनी पैकरा के पति मैनीजर पैकरा पर गाली गलौज करने और राशन लेने जाने पर भगा देने का आरोप लगाया है,, जहा ग्रामीणों का आरोप है कि महिला जनपद अध्यक्ष अपने घर पर ही राशन दुकान संचालित करती हैं,,

जहा इस पंचायत चुनाव में गांव से कम वोट मिलने के कारण जनपद अध्यक्ष के पति मैनिजर पैकरा के द्वारा आए दिन ग्रामीणों से विवाद किया जाता है वही शासकीय राशन लेने जाने पर भगा दिया जाता है और परेशान करने और राशन से वंचित करने की धमकी देने का भी आरोप है

ऐसे में ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में भी किए हैं,, वही एसडीएम भैयाथान सागर सिंह ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने की बात करते नजर आए,,

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *