आशा प्रशामक भवन में निशक्त जनों ने एक साथ मनाई दीपावली

3 Min Read
आश्रम संचालिका श्रीमती फिलिप ने बताया,सुबह से ही आश्रम में उत्साह और खुशी का माहौल रहा,देर शाम नि:शक्त बुजुर्गों ने पटाखे फोड़े मिठाइयां खाई रायगढ़ ।  जहां एक ओर पूरे शहर में दीपावली का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया गया तो वही शहर के फ़टहामुड़ा वार्ड में स्थित नि:शक्त जनों के घर आशा प्रशामक भवन में भी बड़े खुशनुमा माहौल में दीपावली का उत्सव मनाया गया।
https://videopress.com/v/Q3q7TrrV?resizeToParent=true&cover=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true
यहां मनाई गई दीपावली उत्सव के विषय में बताते हुए अंचल की सुविख्यात समाज सेविका और आश्रम की संचालिका श्रीमती जस्सी फिलिप ने कहा कि सुबह से ही आश्रम में रहने वाले करीब 40 नि:शक्त जनों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल था। शहर की कुछ समाजिक संस्थाओं सहित समाज सेवियों ने आश्रम में रहने वाले नि:शक्त जनों के लिए फल,मिठाइयां,पटाखे और कपड़े लेकर आए। कुछ एक ने तो बाकायदा हमारे आश्रम में रहें वाले असमर्थ बुजुर्गों और बच्चों के साथ दीपावली भी मनाई। दीपावली के पूर्व दिन पूरे आश्रम की अच्छे से साफ सफाई की गई। वहीं पूरे आशा प्रशामक भवन में लाइटिंग की व्यवस्था की गई।
फिर दीपावली के दिन शाम को माता लक्ष्मी जी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद आश्रम में रहने वाले सभी लोगों को प्रसाद और मिठाइयां बांटी गई,उन्हें नए कपड़े दिए गए। यही नहीं अंततः सभी ने दीपावली के पावन अवसर पर एक दूसरे को बधाईयां देकर रोशनी जलाई और आतिशबाजी की।
https://videopress.com/v/rPxSghEz?resizeToParent=true&cover=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true
इस तरह दीपावाली के पूरे दिन आशा प्रशामक भवन में चहल पहल बनी रही।। अपने संदेश में श्रीमती फिलिप ने लोगों से कहा कि वर्तमान में आशा प्रशामक बिना किसी सरकारी वित्तीय सहायता के संचालित हो रहा है। उनके आश्रम में करीब 40 नि:शक्त जनों की सेवा हो रही है।हम पूरे मनोभाव से समाज के नि:शक्त जनों की सेवा कर रहे है। आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए यह निवेदन करना चाहूंगी कि अपने और अपने परिजनों के साथ मनाई जाने वाली खुशियों और उत्सवों के हमारी संस्था के लोगों को भी शामिल करें थोड़ा समय और सहयोग आशा प्रशामक के लोगों को भी दें।।
https://videopress.com/v/EsuzmGwe?resizeToParent=true&cover=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true
वहीं श्रीमती फिलिप ने आशा प्रशामक भवन में दीपावली मानने आए सभी समाजिक लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *