अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक कोरिया की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

स्व. आरक्षक विद्यानंद ठाकुर की पत्नि की उपस्थिति में उनके पुत्र को बाल आरक्षक के पद में प्रदाय किया गया अनुकंपा नियुक्ति

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे द्वारा रक्षित केंद्र, बैकुंठपुर में महिलाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहनें, रक्षित केंद्र की पार्षद, महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों के परिवार के महिला सदस्य उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम का शुभारंभ उप पुलिस अधीक्षक श्री श्याम मधुकर द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुआ। इसके पश्चात रक्षित निरीक्षक श्री विपुल आनंद जांगड़े ने रक्षित केंद्र की पार्षद एवं ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।


इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे द्वारा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती आशा कुमारी सेन, उप निरीक्षक जया लक्ष्मी, महिला प्रधान आरक्षकों, महिला आरक्षकों, रक्षित केंद्र की पार्षद, ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहनें तथा रक्षित केंद्र की दुर्गा पूजा समिति के महिला मंडल के सदस्य को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्वर्गीय आरक्षक विद्यानंद ठाकुर की पत्नी को सम्मानित करते हुए उनके 05 वर्षीय पुत्र विराज ठाकुर को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक ने नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर कर उन्हें यह अधिकार सौंपा तथा विराज को टॉफी खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती आशा कुमारी सेन ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए एक प्रेरणादायक भाषण दिया। इसके पश्चात पार्षद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ने भी अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकार, सशक्तिकरण एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। इस आयोजन ने महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया तथा सभी उपस्थितजनों ने इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संकल्प लिया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *