बलरामपुर एवं रामानुजगंज में नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

By
Advertisement
Advertisement

एसडीएम ने दिलाई शपथ, कृषि मंत्री श्री नेताम ने दी शुभकामनाएं

बलरामपुर । नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत बलरामपुर एवं रामानुजगंज में नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्षों और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज की उपस्थिति में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

बलरामपुर के बाजार पारा स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम श्री अमित कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का और पार्षदों को शपथ दिलाई। साथ ही, उपाध्यक्ष पद के लिए श्री दिलीप सोनी को निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल, गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


रामानुजगंज के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम श्री देवेंद्र प्रधान ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री रमन अग्रवाल और पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर श्रीमती शीला जायसवाल निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
कृषि मंत्री श्री नेताम ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए नगर विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *