अंतरमंडील शास्त्रीय नृत्य में प्रतियोगिता में चक्रधरपुर मंडल को प्रथम पुरस्कार

Advertisement
Advertisement

लोक नृत्य में प्राप्त किया तीसरा स्थान

प्रसिद्ध नृत्यंगना व कोरियोग्राफर छंदा भट्टाचार्या के नृत्य मंडली ने पाई यह उपलब्धि

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर रेल मंडल में 29 जनवरी को आयोजित हुए अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता(नृत्य) में चक्रधरपुर रेल मंडल ने शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम और लोक नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के सुप्रसिद्ध नृत्यंगना छंदा भट्टाचार्या के कोरियोग्राफी में शास्त्रीय नृत्य और लोक नृत्य में उनकी नृत्य मंडली ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है।

इस प्रतियोगिता में चक्रधरपुर रेल मंडल के कोरियोग्राफर छंदा एवं उनकी नृत्यमंडली में रिया मुखी, मनीषा महतो, रेश्मी चटर्जी, रितु दास, आर शेषकुमार और रोहन दास शामिल थे। चक्रधरपुर रेल मंडल के सांस्कृतिक विभाग के सदस्य राजेश कुमार, आशिष दास और शंकर की उपस्थिति रही।

इस अंतर मंड़लीय प्रतियोगिता में रेलवे मुख्यालय गार्डन रीच, खड़गपुर ओपन लाईन, खड़गपुर वर्कशॉप, आद्रा, रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल की नृत्य मंडलियों ने भाग लिया था। चकधरपुर रेल मंडल ने शास्त्रीय नृत्य में सभी मंडलों के टीमों को मात देकर प्रथन स्थान प्राप्त किया है।

गौरतलब है कि नेपाल में कुछ महीने पहले आयोजित हुए अंतराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में छंदा भट्टाचार्या ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया था। बताया जाता है कि अगले माह चेन्नेई में आयोजित होने वाले नृत्य प्रतियोगिता में चक्रधरपुर रेल मंडल की नृत्य मंडली भाग लेगी और अपनी प्रस्तूति देगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *