छात्र-छात्राओं को को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

Advertisement
Advertisement

नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी

बलरामपुर । कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उप संचालक समाज कल्याण एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में नशा से दूर रहने शपथ दिलाया गया। जिसमें लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने शपथ लेकर किसी भी प्रकार का मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने एवं दूसरों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री चंद्रमा यादव ने बताया कि नशा करने से आर्थिक एवं शारीरिक हानि, रिश्तों का टूटना जैसे विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए कोई भी नशे के रास्ते को न अपनाएं और नही ऐसी संगत में रहे जो आपको नशे के रास्ते पर ले जाने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि स्वयं के साथ अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन. मिश्रा ने बताया कि तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं जो शरीर को धीरे-धीरे खत्म कर देती है, इसलिए इससे दूर रहें।

उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर समाज को नशे से बचाना, खुद भी नशा नहीं करना और नशे को जड़ से दूर हटाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और नशामुक्ति का शपथ लिया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *