कालपी में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया आर्म्स एक्ट में चालान

Advertisement
Advertisement

कालपी (जालौन)। क्षेत्राधिकारी राजेश कमल के निर्देश पर इटौरा चौकी पुलिस टीम ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक अनुपम मिश्रा, लक्ष्मण परिहार, अंकित यादव और रुवेश कुमार की टीम सरकारी वाहन से गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बारा गांव के पास पुलिया पर एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ बैठा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया।


तलाशी में तमंचा और कारतूस बरामद

पकड़े गए आरोपी की पहचान फूल सिंह पुत्र रामशंकर, निवासी रामदास का डेरा (मरगांया), थाना कदौरा के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया गया। जब उससे लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।


आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई पूरी की और उसका चालान कर दिया।


पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Share This Article