कालपी (जालौन)। कोतवाली कालपी क्षेत्र में रविवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
महिला सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में अभियान
यह जागरूकता अभियान महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान रिक्रूट महिला पुलिसकर्मी नेहा देवी, गीतांजलि द्विवेदी, निधि बाजपेई सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
टीम ने कांसीराम कॉलोनी एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में घूम-घूमकर महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति से संबंधित जानकारी दी।
साइबर अपराध और सुरक्षा पर दी गई जानकारी
अभियान के दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें शामिल हैं—
- महिला हेल्पलाइन: 181
- वूमेन पावर लाइन: 1090
- आपातकालीन सेवा: 112
- स्वास्थ्य सेवा: 102
- एम्बुलेंस: 108
- चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
- साइबर हेल्पलाइन: 1930
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1067
बुकलेट वितरण और जागरूकता संदेश
पुलिस टीम ने मिशन शक्ति से संबंधित बुकलेट वितरित करते हुए महिलाओं को “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” का संदेश दिया। साथ ही उन्हें साइबर फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी और ओटीपी/पिन साझा न करने के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।
पुलिस की अपील
महिला उप निरीक्षक ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाता नंबर, ओटीपी, पिन या सीवीवी जैसी जानकारी साझा न करें, क्योंकि इससे साइबर ठगी का खतरा बढ़ जाता है।


