दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर, 25 अगस्त 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग, मुख्यालय की ओर से एनईआई सभागृह, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों जैसे महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल के प्रधान विभागाध्यक्षों और अधिकारियों ने सहभागिता की।

विजय कुमार साहू रहे मुख्य अतिथि

कार्यशाला में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि डॉ. एच. श्रीनिवास (आईआरपीएस) मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. दर्शनीता बी. अहलूवालिया ने मुख्य वक्ता डॉ. एच. श्रीनिवास एवं मुख्य अतिथि विजय कुमार साहू का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नए श्रम कानूनों की प्रासंगिकता पर दिया जोर

मुख्य अतिथि विजय कुमार साहू ने अपने स्वागत उद्बोधन में नए श्रम कानूनों के महत्व और वर्तमान संदर्भ में उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण विषय पर मार्गदर्शन देने के लिए मुख्य वक्ता डॉ. एच. श्रीनिवास के प्रति आभार व्यक्त किया।

सरल भाषा में समझाए श्रम कानूनों के प्रावधान

मुख्य वक्ता डॉ. एच. श्रीनिवास ने नए श्रम कानूनों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रमुख प्रावधानों और मूल तथ्यों को सरल एवं सहज भाषा में अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और श्रम कानूनों की व्यावहारिक समझ विकसित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर समझ पर जोर

कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए श्रम कानूनों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर समझ को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य वक्ता डॉ. एच. श्रीनिवास के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

रिपोर्टर: अभिषेक कुमार पाण्डेय
बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Advertisement
Share This Article