रायगढ़ में महिला ने पति पर प्रताड़ना और धार्मिक दबाव के लगाए गंभीर आरोप

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने के लिए दबाव बनाने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है तथा अपनी सुरक्षा की मांग भी की है।

शादी के बाद सामने आई पहली पत्नी और बच्चों की जानकारी

पीड़िता, जो मूल रूप से कोरबा की रहने वाली है, का आरोप है कि जोगीडीपा निवासी वसीम मोहम्मद ने स्वयं को तलाकशुदा बताकर उससे वर्ष 2021 में विवाह किया। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसे पता चला कि आरोपी की पहली पत्नी और पांच बच्चे पहले से हैं तथा उसने पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया था।

बच्चे के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना

महिला के अनुसार विवाह के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद पति का व्यवहार बदल गया। उसने आरोप लगाया कि उसे नमाज पढ़ने, कलमा पढ़ने और रोजा रखने के लिए लगातार दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी और कई बार घर से निकाल दिया जाता था।

बच्चों से नारे लगवाने का भी आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि पति बच्चों से विवादित नारे लगवाता था और मना करने पर प्रताड़ित करता था। महिला का दावा है कि इस संबंध में एक वीडियो भी मौजूद है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बजरंग दल ने भी सौंपा ज्ञापन

मामले को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

महिला का कहना है कि आरोपी वर्तमान में अवैध शराब कारोबार के एक मामले में जेल में बंद है। इसी दौरान उसने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की सत्यता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share This Article