VK Pandian Quits Politics: पूर्व सीएम के करीबी ने की राजनीति से संन्यास की घोषणा, इस वजह से लिया फैसला

1 Min Read
VK Pandian Quits Politics: नविन पटनायक के करीबी और सहयोगी वी.के. पांडियन ने रविवार को सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है।

भुवनेश्वर : VK Pandian Quits Politics: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नविन पटनायक के करीबी और सहयोगी वी.के. पांडियन ने रविवार को सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। पांडियन ने यह फैसला बीजू जनता दल (बीजद) को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद लिया है। वी.के. पांडियन बीजद में एक अहम भूमिका निभाते थे और पटनायक के बेहद भरोसेमंद व्यक्ति माने जाते थे। बीजेपी जहां ओडिशा में अपने बूते सरकार बना रही है, वहीं ओडिशा की लोकसभा की 21 सीटों में से 19 सीटें भी बीजेपी के खाते में आई।

VK Pandian Quits Politics:  पांडियन के संन्यास की घोषणा से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। यह माना जा रहा है कि बीजद को चुनावों में मिली हार के बाद पार्टी में बड़े बदलाव हो सकते हैं। पांडियन का जाना बीजद के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वे पार्टी के एक महत्वपूर्ण रणनीतिकार और पटनायक के विश्वासपात्र थे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *