बिलासपुर को मिली खेल जगत की बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ का एकमात्र स्पोर्ट्स परफॉरमेंस एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर शुरू

By
Advertisement
Advertisement


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक सुविधाएं

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर को खेल जगत में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य का एकमात्र अत्याधुनिक स्पोर्ट्स परफॉरमेंस एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर अब बिलासपुर में शुरू हो गया है। इस नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थापित सेंटर का भव्य शुभारंभ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया।

इस अवसर पर विधायक सर्व धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक और सुशांत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों की भी बड़ी संख्या मौजूद रही।

खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा सेंटर – अरुण साव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह सेंटर खिलाड़ियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। यहां खिलाड़ियों को शारीरिक क्षमता का वैज्ञानिक मूल्यांकन, आधुनिक ट्रेनिंग और रिहैबिलिटेशन सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि बिना अपनी शारीरिक क्षमता को समझे किसी भी खेल में सफलता हासिल करना मुश्किल होता है। यह सेंटर खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस, ताकत और कमजोरियों को पहचानने में मदद करेगा, जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर होगा।

आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

यह स्पोर्ट्स परफॉरमेंस एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, फिजियोथेरेपी, इंजरी रिहैबिलिटेशन, फिटनेस असेसमेंट और परफॉरमेंस एनालिसिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेंटर न सिर्फ बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात है। अवीक स्पोर्ट्स द्वारा संचालित यह केंद्र खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *