जनमन योजना की सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल—हाथों से उखाड़कर दिखाई सड़क की परत

Advertisement

सरगुजा के किरकिमा गांव में सड़क निर्माण पर गंभीर आरोप

सरगुजा। जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किरकिमा में PM JANMAN Yojana जनमन योजना के तहत बन रही सड़क के निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया।

ग्रामीणों ने हाथों से उखाड़कर दिखाई निर्माण की खराब गुणवत्ता

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मौके पर सड़क की ऊपरी परत को हाथों से ही उखाड़कर यह दिखाया कि निर्माण कार्य बेहद कमजोर है और उपयोग की जा रही सामग्री घटिया गुणवत्ता की है।

निर्माण सामग्री पर उठे गंभीर सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण सड़क बनने के साथ ही टूटने लगी है। उनका आरोप है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण में लापरवाही बरत रहे हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई और सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

Share This Article