Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
ग्राम चोढ़ा में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के भव्य समापन अवसर पर छाया विधायक श्री महेश साहू जी ससम्मान शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का समापन उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जि.पं. अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रवींद्र गवेल जी, श्री नूतन पटेल जी, श्री मोहन गवेल जी, विक्की महंत जी, नितेश बरेठ जी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, ग्रामवासी एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

श्री महेश साहू ने आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और कहा ऐसे खेल आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।


