रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित बेन्द्री की थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने घटना की जांच के लिए 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर लिया गया है।
डॉ. शिवकुमार डहरिया को मिली जिम्मेदारी
समिति का संयोजक पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को बनाया गया है। समिति में पूर्व विधायक, महापौर, जिला अध्यक्ष सहित कुल 8 नेताओं को शामिल किया गया है।
पीड़ित परिवारों से करेगी मुलाकात
कांग्रेस की जांच समिति घटनास्थल का दौरा करेगी और पीड़ित परिवारों, घायलों तथा फैक्ट्री प्रबंधन से मुलाकात कर घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाएगी। इसके बाद विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी।
फैक्ट्री ब्लास्ट में कई मजदूर बने हादसे का शिकार
गौरतलब है कि उरला के बेन्द्री स्थित थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन से अधिक मजदूरों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं। मामले की जांच पुलिस और प्रशासन द्वारा भी की जा रही है।





