Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
रायपुर: पेपर लीक के आरोप को लेकर NSUI के प्रदर्शन का असर अब साफ दिखाई दे रहा है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द करते हुए नई तारीख घोषित कर दी है. यह फैसला पेपर लीक की शिकायतों और लगातार उठ रहे विरोध के बाद लिया गया.
NSUI ने किया था मंडल का घेराव
पेपर लीक के आरोप को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया था. छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए संगठन ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और परीक्षा रद्द करने की मांग की थी.


