रायगढ़ के जूटमिल इलाके में मिला अज्ञात शव, अत्यधिक शराब पीने से मौत की आशंका..

Advertisement
Advertisement

रायगढ़@दैनिक खबर सार :- रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंगल फर्नीचर के सामने स्थित सुंदर राइस मिल मैदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, अत्यधिक शराब पीने की वजह से इस व्यक्ति की मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए इसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिफ्ट कर दिया है। जूटमिल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस अज्ञात मृतक के संबंध में कोई जानकारी या सुराग मिलता है, तो वे तुरंत थाना जूटमिल या रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें ताकि मृतक की जल्द से जल्द शिनाख्त हो सके।

Advertisement
Share This Article