राउरकेला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के दो कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवा पूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त

By
Advertisement
Advertisement

राउरकेला। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय राउरकेला में लंबे समय से सेवाएं दे रहे दो कर्मचारियों प्रदीप मलिक और बोनाई कार्यालय के अक्षय बेहरा आज अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में कार्यालय परिसर में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सेवा के प्रति आभार व्यक्त

कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सीमा फातिमा एक्का ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा और समर्पण विभाग के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर सब-डिविजनल सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पुष्पांजलि साहू सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें एसआरए विनीत कर, प्रोजेक्ट इंजीनियर बद्रीनाथ, भामा अहीर, युधिष्ठिर त्रिपाठी, सीता प्रधान और एडविन तिर्की प्रमुख रूप से शामिल थे।

सभी सहकर्मियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा, जहां वर्षों की सेवा और सहयोग को याद करते हुए सभी ने उन्हें विदाई दी।

Advertisement
Share This Article