अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल: कई देशों में ईंधन के दाम बढ़े, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

2 Min Read
📊 Post Views: 21 Views

कोलंबो/इस्लामाबाद। वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध और कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस की संकटपूर्ण स्थिति बन गई है। इस बीच श्रीलंका और पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे आम जनता पर महंगाई का दबाव बढ़ गया है।

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

श्रीलंका की सरकारी तेल कंपनी Ceylon Petroleum Corporation ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरों के अनुसार:

  • ऑटो डीजल में करीब 22 रुपये की बढ़ोतरी
  • सुपर डीजल में लगभग 24 रुपये की बढ़ोतरी
  • 92 ऑक्टेन पेट्रोल में करीब 24 रुपये और 95 ऑक्टेन पेट्रोल में 25 रुपये तक की बढ़ोतरी

इसके अलावा मिट्टी तेल (केरोसिन) की कीमत में भी वृद्धि की गई है। सरकारी कंपनी के साथ-साथ Lanka IOC ने भी अपने दामों में समान अनुपात में बढ़ोतरी की है।

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल

Colombo University के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर प्रियंगा दुनुसिंघे ने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते घरेलू ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत हाल ही में 92-93 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

पाकिस्तान में भी महंगाई का असर

इसी तरह पाकिस्तान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाल ही में भारी बढ़ोतरी की गई है। कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने के चलते सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में सीधे 55 रुपये तक की वृद्धि की है।

बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 321 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 335 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गई है।

📊 Post Views: 21 Views
TAGGED:
Share This Article