रायपुर में सीएम साय से मिले एमपी के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

विकास और समन्वय पर अहम चर्चा

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी।

रायपुर–रीवा हवाई सेवा बनी बड़ी उपलब्धि

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि रायपुर और रीवा के बीच शुरू हुई सीधी हवाई सेवा दोनों राज्यों के साझा प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस नई सेवा से आम लोगों की यात्रा अब पहले से अधिक आसान और तेज हो जाएगी।

उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार भी जताया।

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर–रीवा हवाई सेवा शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। इससे व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संबंधों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article