नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Advertisement
Advertisement

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल; गंभीर युवक रायगढ़ रेफर

घरघोड़ा/रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के नवापारा के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब मोटरसाइकिल सवार तीन युवक नवापारा से भेंगारी रोड होते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी।

सड़क पर गिरने से तीनों युवक घायल

जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की रात करीब 9 बजे तीनों युवक मोटरसाइकिल से भेंगारी रोड की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक का बाइक पर नियंत्रण नहीं रहा और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में दो युवकों ने तोड़ा दम

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पंकज पिता सहुरन भगत (22 वर्ष), निवासी बालमेर, थाना जशपुर तथा अमृत कुमार भगत पिता झलकू राम (28 वर्ष), निवासी केसरा, थाना जशपुर के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में घायल अतुल भगत पिता राजू भगत, निवासी खोखरोआमा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घरघोड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद घरघोड़ा पुलिस ने दोनों मृतकों के मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Share This Article