अभनपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत, टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे

By
Advertisement
Advertisement
अभनपुर मार्ग पर रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
नवापारा/राजिम। अभनपुर मार्ग पर रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छोटे उरला निवासी डोमन टंडन रायपुर से काम कर मंगलवार रात घर लौटा था। कुछ देर बाद उसने परिवार वालों से दोस्तों और धुमाल पार्टी वालों से मिलने जाने की बात कही और रात करीब 8.30 बजे बाइक से घर से निकला।

डोमन अपने दोस्त हसदा निवासी अंकित बंजारे और नायकबांधा निवासी राजा ओगरे के साथ जा रहा था। जैसे ही तीनों युवक ग्राम गातापार स्थित ठाकुर दुकान के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान राजिम की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे रेत से भरे हाइवा क्रमांक सीजी 07 सीएक्स 8758 ने तीनों को रौंद दिया।

बाइक के उड़े परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,  टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर खून बिखर गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। रात में हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे तो तीनों युवक सड़क पर खून से लथपथ पडे थे।

Advertisement
Share This Article