गरियाबंद में 9 नाग हीरे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक का कर रहे थे इंतजार

Advertisement

गरियाबंद। जिले में अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ मैनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को 9 नग नाग हीरे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त हीरों की अनुमानित कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

सिकासेर मोड़ पर ग्राहक के इंतजार में खड़े थे तस्कर

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एनएच 130 सी स्थित सिकासेर मोड़ के पास अवैध हीरों की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से एक महिला और दो पुरुषों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 9 नग नाग हीरे बरामद किए गए।

मैनपुर क्षेत्र के बताए जा रहे आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मैनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हीरे कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे बेचने की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस कर रही तस्करी नेटवर्क की जांच

मैनपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों का किसी बड़े तस्करी गिरोह से संबंध तो नहीं है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article