‘तुमसे दिल लगाने की सजा है…’ भट्ठे में काम करने वाली महिला ने माथे पर ईंट रखकर किया गजब डांस, वायरल हुआ वीडियो

By
Advertisement
Advertisement

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ईट की भट्टी में काम करने वाली महिला की रील खूब वायरल हो रही है. रील में महिला सिर पर ईटें रखकर भरी धूम में डांस करती दिख रही है.

आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए एक्साइटेड रहता है. बच्चे से लेकर बूढ़े और जवानों तक की रील आए दिन वायरल होती रहती है. वहीं दिन रात मेहनत कर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करे वाले मजदूर को शायद ही आराम का समय मिलता हो. लेकिन ईट भट्टी में काम करने वाली एक महिला ने अपने काम के बीच भी अपने लिए खुशी का पल निकाल ही लिया. सिर पर ईटों का बोझ उठाए इस महिला की रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

सिर पर ईट का बोझ लिए महिला ने किया जोरदार डांस
बता दें कि रील में दिखाई दे रही महिला सावित्री यादव है. वो किसी ईट भट्टे में काम करती दिख रही है और उसके सिर पर कई सारी ईटों का बोझ भी दिखाई दे रहा है लेकिन बॉलीवुड फिल्म राजा हिंदुस्तानी के एक गाने ‘तुमसे दिल लगाने की सजा है’ के बजते ही सावित्री खुद को रोक नहीं पाती हैं और खुशी से नाचने लगती हैं. रील में ईटों को सिर पर ढोए और होठों पर मुस्कान लिए साबित्री खूब ठुमके लगाती दिख रही हैं.

पूरी ताल और लय पर डांस करते हुए सावित्री ईटों के बोझ के साथ पूरा बैलेंस बनाते हुए न केवल जोरदार डांस करती दिख रही हैं बल्कि गाने के बोल के साथ पूरी लिप्सिंग करती भी दिख रही है. वहीं सावित्री के पीछे एक और महिला सिर पर ईठ उठाए डांस करती दिखी रही है. चिलचिलाती धूप में कही मेहनत कर रही इन महिलाओं की ये जिंदादिली लोगों का दिल छू रही है.

https://www.instagram.com/reel/DYlVsZLJKQ2/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fe7d16ba-369f-428c-b278-961f440501e4

महिला के डांस और एक्सप्रेशंस की लोग कर रहे तारीफ
बता दें कि ईटों को सिर पर लिए डांस करने वाली मजदूर महिला साबित्री के डांस के साथ ही उसके एक्सप्रेशंस की भी लोग तारीफ करते नहीं दिख रहे हैं. बता दें कि इस रील को अब तक 375 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 8 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है. एक ने कमेंट में लिखा, “ हर हाल में खुश रहना कोई आपसे सीखे.” एक अन्य ने लिखा, “ मजदूर हैं मजबूर नहीं.”

राजा हिंदुस्तानी के गाने पर किया महिला ने डांस
बता दें कि महिला ने आमिर खान और करिश्मा कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने पर डांस किया है. ये फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था. फिल्म के गाने सुपर-डुपर हिट हुए थे.

https://www.instagram.com/reel/DYlVsZLJKQ2/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Advertisement
Share This Article