कुख्यात अपराधी रितेश उर्फ गोल्डन से परिवार की रक्षा के लिए कोबरा सिपाही की पत्नी ने उत्तर प्रदेश पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार

Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली/ कानपुर_मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो मनीष कुमार की धर्मपत्नी सोनिका देवी को अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नर से गुंडे गोल्डन वर्मा के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही किए जाने की माँग की गई है।

पीड़िता के बताए अनुसार गोल्डन वर्मा के तरफ से कई बार परिवार को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

कोबरा सिपाही की पत्नी के द्वारा 9 जून 2026 को थाना महाराजपुर जिला कानपुर में एक स्थानीय चर्चित गुंडे गोल्डी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है।

अलायन्स आफ़ ऑल एक्स पैरा मिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील किया कि गुंडे गोल्डन वर्मा को तुरंत गिरफ़्तार कर कोबरा सिपाही के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

साथ ही बुलडोजर के माध्यम से उस गैंगेस्टर की अचल संपत्ति को ज़मीनदोज़ कर ध्वस्त किया जाए।

महासचिव रणबीर सिंह ने माननीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान की याद दिलाई जब लोधी काम्प्लेक्स में सीआरपीएफ की नई बिल्डिंग के शिलान्यास समारोह कार्यक्रम दौरान उन्होंने कहीं थी, आप देश की चौकीदारी कीजिए आप के परिवारों की सुरक्षा सरकार प्रदान करेगी। ऐसी स्थिति में झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाके में सेवारत कोबरा कमांडो के परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। संबंधित मामले में कोबरा कमांडो की विधवा माँ, उसकी धर्म पत्नी बच्चों को जान के लाले पड़े हैं। माना कि उ प्र पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर ली है। लेकिन बावजूद इसके वह कुख्यात अपराधी खुला घूम रहा है। आपको बता दें कि पहले भी यह चर्चित अपराधी दूसरे संगीन अपराधों में संलिप्त होने के कारण जेल जा चुका है। इसने पीड़ित कोबरा परिवार पर कई बार जानलेवा हमला किया है।

अलायन्स अध्यक्ष पूर्व एडीजी एच आर सिंह द्वारा सीआरपीएफ डी जी जीपी सिंह से कोबरा सिपाही के परिवार की सुनिश्चित सुरक्षा की अपील करते हुए कहा कि अपने संपर्क सूत्रों से कानपुर कमिशिनरेट को तुरंत आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा जाए ताकि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विश्वस्त सूत्रों एवं ट्विटर एक्स से मिली जानकारी के अनुसार कोबरा कमांडो द्वारा डी जी सीआरपीएफ को अपील के बावज़ूद गुंडा गोल्डन वर्मा का खुले में घूमना संदेह उत्पन्न करता है। एसोसिएशन की डिमांड है कि हर जिले में पैरा मिलिटरी पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की जाए ताकि पैरा मिलिटरी फोर्स के जवानों व उनके परिजनों को सुरक्षा कवच मिल सके। अगर समय रहते त्वरित कार्रवाई कर गुंडे को जेल एवं चल अचल सम्पत्ति को कुर्क साथ ही बुलडोजर से ज़मींदोज़ नहीं किया जाता तो अलायन्स अपने पूर्व अर्ध सैनिकों के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के सामने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement
Share This Article