गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गौरेला नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नगर पालिका परिषद गौरेला द्वारा ऐतिहासिक गांधी चौक में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने सुबह 8 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

राष्ट्रगान और नारों से गूंजा गांधी चौक
तिरंगा फहराते ही पूरा गांधी चौक राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। समारोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, समस्त पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
स्वच्छ और विकसित नगर का लिया संकल्प
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने अपने संबोधन में नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा हमारा अभिमान है, हमारा स्वाभिमान है।” उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ, सुंदर और विकसित गौरेला के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
मिठाई वितरण के साथ हुआ समापन
समारोह के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने पूरे नगर में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।




